Hindi

SwearBy

नारियल तेल- नारियल तेल की मालिश के असाधारण स्वास्थ्य लाभ

favebook twitter whatsapp linkedin telegram

graph 263 Views

Updated On: 18 Sep 2023

नारियल तेल- नारियल तेल की मालिश के असाधारण स्वास्थ्य लाभ

क्या आपने कभी नारियल तेल की मालिश के बारे में सुना है? हाँ तो, आपको यह पता होना भी चाहिए। सौ सालों से, शरीर की मालिश के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले तेल के रूप में नारियल के तेल का उपयोग किया जाता रहा है। इससे त्वचा को काफी लाभ मिलते हैं। इसीलिए इसे अक्सर मानव जाति के लिए प्रकृति के सबसे बेहतरीन उपहारों में से एक कहा जाता है। इसे विस्तृत रूप से जानने से पहले, आपको यह अवश्य पता होना चाहिए कि आखिर नारियल का तेल वास्तव में होता क्या है।

नारियल का तेल एक तरह का एडिबल ऑयल या खाद्य तेल होता है जिसे पके हुए नारियल के दूध, विक और गुदे से निकाला जाता है। नारियल तेल की मालिश को अपने स्वास्थ्य और कल्याण (हेल्थ एंड वेल बीइंग) रूटीन में शामिल करने से आपके रक्त संचार में सुधार होता है और आपकी मांसपेशियाँ मजबूत भी होती हैं।

इस ब्लॉग में आपको नारियल तेल की मालिश के कई फायदों के बारे में जानकारी मिलेगी। आइए चलते हैं और इसे गहराई से जानते हैं।

वर्जिन और रेगुलर नारियल तेल के बीच का अंतर

बाज़ार में उपलब्ध सभी नारियल तेल एक जैसे नहीं होते। इसलिए, यदि आप शरीर की मालिश के लिए नारियल तेल का फायदा उठाना चाहते हैं, तब बिना किसी संदेह के आपके लिए वर्जिन नारियल तेल का चुनाव करना ही हमेशा सबसे अच्छा होता है। क्या आप सोच रहे हैं कि वर्जिन नारियल तेल रेगुलर या आम नारियल तेल से अलग कैसे हैं? खैर, दोनों बहुत ही अलग होते हैं, इनमें कई अंतर होते हैं। आइए प्रत्येक अंतर को एक-एक कर विस्तार से समझते हैं।

निष्कर्षण (एक्सट्रैक्शन) प्रक्रिया 

रेगुलर नारियल तेल आम तौर पर कोल्ड-प्रेसिंग प्रक्रिया के माध्यम से निकाला जाता है। इस प्रक्रिया के दौरान नारियलों को धूप में रखा जाता है और उन्हें पूरी तरह से सूखने दिया जाता है। फिर तेल प्राप्त करने के लिए उन सूखे नारियल की गिरियों को ठंडा करके दबाया जाता है।

हालाँकि, वर्जिन नारियल तेल की निष्कर्षण प्रक्रिया पूरी तरह से अलग है। इस प्रक्रिया में ताजे नारियल के दूध से तेल निकाला जाता है। सबसे पहले ताजे नारियलों को बारीक कद्दूकस कर लिया जाता है और फिर उनसे दूध निकाल लिया जाता है। उसके बाद नारियल के दूध को कम से कम एक दिन के लिए जमने के लिए छोड़ दिया जाता है।

इसके बाद इसे 3 परतों में अलग किया जाता है। ऊपर और नीचे की परतें क्रमशः दही और पानी की होती हैं, जबकि दूसरी परत केवल तेल की होती है। दूसरी परत में मौजूद नारियल तेल को सावधानीपूर्वक निकालकर अलग रख दिया जाता है। इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य नमी की मात्रा को वाष्पित होने देना है। नमी के पूरी तरह से वाष्पित हो जाने के बाद, आप शुद्ध नारियल तेल प्राप्त कर सकते हैं जिसे ही वर्जिन नारियल तेल कहा जाता है।

शुद्धता 

इसमें कोई संदेह नहीं कि, वर्जिन नारियल तेल में रेगुलर नारियल तेल की तुलना में अधिक शुद्धता होती है। रेगुलर नारियल तेल को सुगंधित और फ्लेवरफुल बनाने के लिए इसमें कृत्रिम सुगंध मिलाई जाती है। जबकि, शुद्ध वर्जिन नारियल तेल में ऐसी कोई भी मिलावट नहीं होती है। इसका बिना किसी आर्टिफिशियल सुगंध के अपना एक ऑरिजनल नट्टी फ्लेवर और सुगंध होता है।

रूप-रंग

दोनों तेलों का रूप-रंग लगभग एक जैसा होता है। बस केवल, रेगुलर या आम नारियल तेल का रंग वर्जिन नारियल तेल की तुलना में थोड़ा चमकीला होता है।

लागत

वर्जिन नारियल तेल रेगुलर नारियल तेल की तुलना में महंगा होता है। कीमत में अंतर होना बिल्कुल ज़ाहिर सी बात है। क्योंकि बिना किसी मिलावट के वर्जिन नारियल तेल अपने शुद्धतम रूप में आते है, इसलिए रेगुलर नारियल तेल की तुलना में इनकी कीमत अधिक होती है।

नारियल तेल के गुण

नारियल तेल के सबसे प्रमुख गुणों को नीचे सूचीबद्ध किया गया हैं।

– इसमें सूजन-रोधी या एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं।

– इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण होते हैं।

– इसमें एंटी-फंगल और एंटी-माइक्रोबियल के गुण शामिल होते हैं।

– यह कैंसर रोधी एजेंट के रूप में भी काम करता है।

– इसमें दर्द की अनुभूति को रोकने के गुण भी होते हैं।

नारियल तेल की मालिश के फायदे

दिनभर की गतिहीन और व्यस्त जीवनशैली में, चिंता, तनाव और शारीरिक दर्द का होना काफी आम बात हो गया है। यहाँ तक कि बहुत कम उम्र से ही व्यक्ति को शारीरिक दर्द का अनुभव होने लगता है। तब इस समस्याओं का समाधान क्या है? खैर, कई अध्ययनों से यह पता चलता है कि नारियल तेल से शरीर की मालिश करने से लोगों को इन सारी समस्याओं से काफी लाभ मिल सकता है। इस तेल में आपके शरीर को आराम देने और आपके दिमाग को शांत करने की क्षमता होती है। इसके फायदे केवल यहीं तक सीमित नहीं हैं। नारियल तेल की मालिश के कई और भी फायदों को जानने के लिए इसे पढ़ना जारी रखें।

संक्रमण का खतरा कम करता है

हर व्यक्ति की त्वचा का प्रकार अलग-अलग होता है। यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है, तब एक गलत बॉडी मसाज तेल चुनने से गंभीर संक्रमण होने का खतरा हो सकता है। परंतु, यदि आप नारियल तेल का लाभ उठा रहे हैं, तब आपको किसी भी प्रकार के संक्रमण के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

आखिर ऐसा क्यों? ऐसा इसलिए है क्योंकि नारियल में एंटी-माइक्रोबियल गुण शामिल होते हैं जो संक्रमण की संभावना को कम करते हैं। आपकी त्वचा चाहे किसी भी प्रकार की हो, आप बिना किसी भय के इस तेल का उपयोग शरीर की मालिश के लिए कर सकते हैं। नारियल के तेल में कैप्रिक एसिड और लॉरिक एसिड पाया जाता है। ये सबसे बेहतरीन एंटी-माइक्रोबियल एजेंट होते हैं जो फंगल, वायरल और बैक्टीरियल संक्रमणों का प्रभावी रूप से सामना करने में मदद करते हैं। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि जब आपके शरीर पर नारियल के तेल की मालिश की जाती है, तब यह आपकी त्वचा को हानिकारक फंगस और बैक्टीरिया से लड़ने में सक्षम बनाता है।

ऊर्जा स्तर को बढ़ाता है

कौन व्यक्ति नीरस और उदास रहना चाहता है? बेशक सी बात है, कोई भी नहीं चाहता। क्या आप अपनी ऊर्जा का स्तर बढ़ाना चाहते हैं? ऐसे में आपके लिए नारियल के तेल से बॉडी मसाज करना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। नारियल के तेल में फैटी एसिड की मात्रा अधिक होती है। यह आपके मेटाबॉलिज्म रेट को तेज़ करने और आपकी ऊर्जा के स्तर को प्रभावी रूप से बढ़ाने में मदद करते हैं। परिणामस्वरूप, यह आपको हर समय पॉजिटिव रहने और मोटिवेटेड महसूस करने में मदद करता है।

उम्र बढ़ने या एजिंग के लक्षणों को कम करने में मदद करता है

बुढ़ापा एक अटल सत्य है। फिर भी, किसी को भी बूढ़ा दिखना पसंद नहीं है। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, त्वचा अपनी लोच खोने लगती है और अंततः ढीली हो जाती है। जिसके परिणामस्वरूप त्वचा पर झुर्रियाँ और महीन रेखाएँ दिखाई देने लगती हैं। इसमें कोई शक नहीं कि, बढ़ती उम्र के इन लक्षणों से छुटकारा पाने के कई तरीके मौजूद हैं।

हालाँकि, क्या आपने कभी किसी प्राकृतिक सामग्री से इन संकेतों को दूर करने के बारे में सोचा है? यदि नहीं, तब आपको नारियल तेल से बॉडी मसाज जरूर शुरू कर देनी चाहिए। यह आपको आश्चर्यजनक परिणाम प्रदान कर सकता है। नारियल के तेल में कई एंटी-एजिंग गुण होते हैं। यह कोलेजन उत्पादन को प्रभावी रूप से बढ़ावा देता है और आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड और मुलायम बनाए रखने में सक्षम बनाता है।

इसके अलावा, यह आपकी त्वचा की लोच में भी सुधार करता है और सेल रिजेनरेशन या कोशिका पुनर्जनन को बढ़ावा देता है। तब, बिना किसी महंगे उपचार से गुज़रे, आप एक साधारण नारियल के तेल की मालिश से जवां दिख सकते हैं।

मांसपेशियों और इंद्रियों को आराम देता है

कठिन व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों के बाद, आपका शरीर थका हुआ और बेजान महसूस कर सकता है। ऐसे में नारियल तेल से बॉडी मसाज काफी मददगार साबित होती है। यह आपकी टाइट मांसपेशियों को प्रभावी रूप से रिलैक्स करने में मदद करता है। अब आपको कहीं भी बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है, आप अपने घर पर आराम से भी रिलैक्सेशन थेरेपी प्राप्त कर सकते हैं। 

केवल शरीर की ही नहीं, नारियल तेल की मालिश आपकी सभी इंद्रियों को भी आराम देती है। यह आपके दिमाग को शांत रखते हैं और आपको एक अच्छी नींद दिलाने में आपकी मदद भी करते हैं।

त्वचा को फटने और सूखने से बचाता है

क्या आपको अपनी त्वचा पर नाखूनों से खरोंच लग जाने पर हल्के निशान दिखाई देते हैं? यदि हाँ, तब यह स्पष्ट संकेत है कि आपकी त्वचा रूखी या ड्राई है। यह अक्सर आपके लिए एक शर्मिंदा होने का कारण बन सकता है। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, त्वचा का ड्राई होना आम बात है। हालाँकि, ऐसे कई अन्य कारण भी होते हैं जिनकी वजह से लोगों की त्वचा ड्राई होती है। इसमें सबसे बड़े कारण कठोर साबुनों का इस्तेमाल करना, ड्राई या ठंडे मौसम में रहना, अधिक नहाना और धूप से होने वाली क्षति शामिल होते है।

क्या आप सोच रहे हैं कि अपनी रूखी त्वचा से कैसे छुटकारा पाया जाए? इसमें कोई शक नहीं, मॉइस्चराइज़र लगाने से इस समस्या से निपटने में मदद मिल सकती है। जबकि, नारियल तेल की मालिश का विकल्प चुनना एक आसान उपाय है। यह आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। परिणामस्वरूप, आपकी त्वचा को रूखेपन या सफेद निशानों से छुटकारा पाना आसान हो जाता है।

स्ट्रेच मार्क्स को कम करता है

स्ट्रेच मार्क्स बहुत आम हैं। इन निशानों को कम करने के लिए लोग अलग-अलग तरीके ढूंढते रहते हैं। यदि आप भी अपने स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए किसी प्रभावी तरीके की तलाश में हैं, तब आपके लिए अच्छी बात यह है कि नारियल तेल की मदद से आप इन जिद्दी निशानों से छुटकारा पा सकते हैं। आश्चर्य हो रहा, यह कैसे? अच्छी तो आपको यह बता दें कि, नारियल के तेल में ऐसे कई आवश्यक पोषक तत्व और विटामिन पाए जाते हैं जो कि इन निशानों को कम करने में काफी मदद करते हैं।

तेल आसानी से आपकी त्वचा में अवशोषित हो जाता है और एक अच्छे मॉइस्चराइज़र के रूप में कार्य करता है। इसके अलावा, यह एंटीऑक्सीडेंट का भी एक अच्छा स्रोत होता है। इसलिए, यह हानिकारक फ्री रेडिकल्स से लड़ने में भी मदद करते हैं और आपकी त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं।

बस आपको सोते समय प्रभावित क्षेत्रों पर गर्म नारियल तेल की मालिश करनी होती है। सर्वोत्तम संभावित परिणाम पाने के लिए तेल को अपनी त्वचा में गहराई तक अवशोषित होने दें। नियमित मालिश से आपको बहुत कम समय में वास्तविक परिणाम दिखाई देंगे। आपके स्ट्रेच मार्क्स ख़त्म होने लगेंगे और आपको एक साफ़ त्वचा मिलेगी।

स्वस्थ त्वचा पाने में मदद करता है

विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट्स को आज़माने की बजाय, आप एक स्वस्थ और बेदाग त्वचा पाने के लिए नारियल तेल पर आंख बंद कर भरोसा कर सकते हैं। यह प्रभावी रूप से आपकी त्वचा को पोषण देता है और आपको एक स्वस्थ, नरम, चिकनी और चमकती त्वचा प्रदान करने में मदद करता है। इसलिए, नारियल तेल की मालिश का लाभ उठाना अवश्य सुनिश्चित करें और अपनी त्वचा पर इसके वास्तविक परिणामों को देखें।

शरीर की मालिश के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करते समय बरती जाने वाली सावधानियाँ 

अब जब आप नारियल तेल के कई गुणों और अपनी त्वचा पर उससे होने वाले लाभों से अच्छी तरह से परिचित हैं, इसका मतलब है कि अब आप शरीर की मालिश के लिए इसका इस्तेमाल करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसलिए इसके इस्तेमाल करने से पहले अब आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना होगा। नीचे सूचीबद्ध निम्नलिखित सावधानियों पर अवश्य विचार करें।

– शरीर की मालिश के लिए हमेशा वर्जिन या शुद्ध नारियल तेल का ही इस्तेमाल करें और रेगुलर या रिफाइंड तेल के इस्तेमाल करने से बचें। चूँकि वर्जिन नारियल तेल किसी भी केमिकल्स या आर्टिफिशियल इंग्रेडिएंट्स से मुक्त होता है, इसलिए यह आपको सर्वोत्तम लाभ प्रदान करता है।

– यदि आप घर पर खुद से ही नारियल तेल की मालिश कर रहे हैं, तब मालिश के लिए सरल तरीकों या तकनीकों का ही इस्तेमाल करें। जटिल तरीकों से लाभ उठाने से बचें।

– नारियल तेल की मालिश के दौरान एक अन्य साफ चादर का इस्तेमाल करें।

– यदि आप नारियल तेल को किसी अन्य अर्क के साथ मिलाकर इस्तेमाल करना चाहते हैं तब किसी चिकित्सक की सलाह अवश्य लें। वे आपको उससे होने वाले संभावित एलर्जी प्रतिक्रियाओं के बारे में एक अंदाज़ा दे सकते हैं।

निष्कर्ष

नारियल तेल निस्संदेह एक प्राकृतिक इंग्रेडिएंट है जो आपको कई लाभ प्रदान करता है। आपकी त्वचा की गुणवत्ता में सुधार से लेकर आपकी मांसपेशियों को रिलैक्स करने तक, यह आपको विभिन्न तरीकों से फायदा पहुंचा सकता है। अब तक आपको नारियल तेल की मालिश के फायदों के बारे में पूरी जानकारी हो गई होगी। अब इसका लाभ उठाने का समय आ गया है। इसलिए देर किए बिना नारियल तेल की मालिश का विकल्प चुनें और आश्चर्यजनक परिणाम पाने का फायदा उठाएं।

Nisha Rani
BA Hindi

Nisha Rani is a proficient translator and writer with a strong foundation in Hindi Literature, holding a BA degree in the subject. Her linguistic skills allow her to bridge the gap between languages, seamlessly translating content to reach diverse audiences. As an avid writer, she crafts compelling ... Read More

... Read More

You might also like